देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण से 30 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 30 लोगों की मौत हो गयी, जो प्रदेश में एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है । इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार कर गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुडुचेरी, 11 मई पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 30 लोगों की मौत हो गयी, जो प्रदेश में एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है । इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार कर गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2049 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 75,024 हो गयी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि मरने वालों में 14 साल की एक लड़की भी शामिल है ।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की उम्र 14 से 85 साल के बीच है । निदेशक ने बताया कि मरने वाले अधिकतर लोग मधुमेह या अन्य बीमारियों से पीड़ित थे ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 30 और लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1018 पर पहुंच गयी है ।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 14,829 मामले उपचाराधीन हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में 59,177 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

केंद्र शासित क्षेत्र में एक मार्च से अब तक 45 साल से अधिक उम्र के 1,23,971 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है ।

इस बीच प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू