देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 30 नये मामले, दो और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 30 नये मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,341 हो गई है जबकि दो और लोगों की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 74 हो गई है।

पोर्ट ब्लेयर, नौ मई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 30 नये मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,341 हो गई है जबकि दो और लोगों की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 74 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि द्वीपसमूह में सामने आए नये मामलों में से 27 का पता संक्रमितों के संपर्कों की जांच के दौरान चला। इनके अलावा हवाईअड्डे पर पहुंचे तीन लोग संक्रमित पाए गए।

अन्य स्थानों से हवाई मार्ग के जरिए आए लोगों को द्वीपसमूह में प्रवेश से पहले आवश्यक रूप से रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना होता है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 211 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 206 दक्षिण अंडमान जिले में और पांच उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में अभी कोई भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश में तीन जिले हैं।

उन्होंने बताया कि 26 और लोग बीमारी के बाद स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 6,056 हो गई है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अब तक 3,76,536 नमूनों की जांच की है और जांच कराने वाले लोगों में संक्रमण की दर 1.68 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 1.10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\