देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के एक दिन में 297 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 297 से अधिक मामले सामने आए हैं, जो इस साल राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,40,917 पर पहुंच गए।

भुवनेश्वर, 31 मार्च ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 297 से अधिक मामले सामने आए हैं, जो इस साल राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,40,917 पर पहुंच गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 297 नए मामलों में से 174 पृथक केंद्रों से आए जबकि बाकी के मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

कालाहांडी जिले में 57 नए मामले जबकि सुंदरगढ़ में 38, खुर्दा में 33 और नुआपाड़ा में 31 मामले सामने आए।

मल्कानगिरी जिले में एक हफ्ते से कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया।

राज्य में मंगलवार से लेकर अब तक कोरोना वायरस से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,921 पर बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा राज्य में कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की अन्य बीमारियों के कारण मौत हुई है।

राज्य में अब भी 2,013 मरीज संक्रमित हैं जबकि 3,36,930 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में महज छह दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है।

उन्होंने बताया कि 24 मार्च को 937 लोग ही बीमारी का इलाज करा रहे थे जबकि 31 मार्च को यह संख्या 2,013 पर पहुंच गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 90.43 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\