देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 294 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 294 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,26,244 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, नौ जुलाई असम में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 294 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,26,244 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी गई।

असम में पिछले पांच महीनों में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए नए मामलों की यह सबसे अधिक संख्या है।

बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में असम में कोविड-19 से दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6,642 पर पहुंच गई। वहीं, राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 11.20 प्रतिशत हो गई है।

एक दिन पहले असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 273 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 10.38 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

बुलेटिन में बताया गया है कि कामरूप मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 92 नए मामले सामने आए। वहीं, असम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,370 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7,16,883 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं, जिससे वहां ठीक होने वालों की दर 98.71 प्रतिशत हो गई है।

राज्य में अब तक लगभघ 2.14 करोड़ लोग पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\