देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 2,917 नये मामले आए, 45 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 2,917 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,19,026 हो गयी जबकि 45 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,154 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, तीन जुलाई ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 2,917 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,19,026 हो गयी जबकि 45 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,154 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चक्रवाती तूफान यास से प्रभावित कुछ जिले जैसे बालासोर, मयूरभंज, कटक, खुर्दा और भद्रक में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण के 100 से अधिक मामले आ रहे हैं।छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से सटे हुए पश्चिमी जिलों में हालात काफी हद तक ठीक हो रहे हैं।

संक्रमण के नये मामलों में 1,677 मामले पृथकवास केन्द्रों से सामने आए जबकि शेष 1,240 मामले स्थानीय संपर्क के जरिए आए। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 549 नये मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कटक में 422, बालासोर में 237, मयूरभंज में 165 और जाजपुर में संक्रमण के 218 नये मामले आए।

इस बीच, राज्य सरकार ने पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों में स्थिति में सुधार होने के मद्देनजर पाबंदियों में कई प्रकार की ढील दी है।

खुर्दा जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक नौ मरीजों की मौत हुई। बारगढ़ और कटक में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई। इनके अलावा ढेंकनाल में चार जबकि कोरापुट, संबलपुर, सुबर्नापुर और सुंदरगढ़ में संक्रमण से तीन-तीन मरीजों की मौत हुई। ओडिशा में इस समय 30,557 मरीज उपचाराधीन हैं।

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,265 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 8,84,262 हो गयी। राज्य में अब तक 1.39 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिनमें से 71,554 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। राज्य में संक्रमण की दर 6.57 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू