जरुरी जानकारी | जनवरी-जून में 2,900 एकड़ भूमि के करीब 31,000 करोड़ रुपये के सौदे हुए: एनारॉक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में 2025 की पहली छमाही में कम से कम 2,900 एकड़ भूमि के सौदे हुए, जिनका बाजार मूल्य करीब 31,000 करोड़ रुपये है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई देश में 2025 की पहली छमाही में कम से कम 2,900 एकड़ भूमि के सौदे हुए, जिनका बाजार मूल्य करीब 31,000 करोड़ रुपये है।

रियल एस्टेट परामर्शदाता एनारॉक ने यह जानकारी दी और स्पष्ट किया कि भूमि सौदों में रियल एस्टेट कंपनियों और भूमि मालिकों के बीच प्रत्यक्ष विकास के साथ-साथ संयुक्त विकास समझौते भी शामिल हैं।

इसका मूल्य बाजार में प्रचलित दरों पर आधारित है न कि वास्तविक मूल्य पर।

एनारॉक ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘ 2025 की पहली (जनवरी-जून) छमाही में समूचे भारत में 76 सौदों में 2,898 एकड़ से अधिक भूमि का लेन-देन किया गया। इस भूमि का कुल बाजार मूल्य 30,885 करोड़ रुपये है। इन भूखंडों की कुल राजस्व क्षमता लगभग 1.47 लाख करोड़ रुपये है तथा कुल विकास क्षमता 23.3 करोड़ वर्ग फुट से अधिक है।’’

इनमें से अधिकतर भूमि सौदे आवास, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग परियोजनाओं के विकास के लिए थे।

परामर्शदाता ने कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में हुए कुल 76 भूमि सौदों में से 17 संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) थे, जो 782 एकड़ में फैले थे। इनका बाजार मूल्य 6,765 करोड़ रुपये है।

एनारॉक ने साथ ही इस बात पर प्रकाश डाला कि 2025 की पहली छमाही में भूमि के कुल सौदे समूचे 2024 की तुलना में हुए सौदों से 1.15 गुना अधिक हैं। 2024 में 2,515 एकड़ भूमि के लिए करीब 133 सौदे हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\