देश की खबरें | नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आये । जिले में अब तक इस वायरस के संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आये । जिले में अब तक इस वायरस के संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित 29 मरीज पाए गए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 47 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 522 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,188 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 24,799 हो चुका है ।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 89 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये प्रकार के मिलने के बाद से प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है । उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में ब्रिटेन से 425 लोग नोएडा में लौटे हैं और इन सभी की सूची तैयार कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि 425 लोगों को 28 दिन के लिए गृह पृथक-वास में भेज दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर के बाद ब्रिटेन से लौटे 250 यात्रियों की जांच की जा रही है। अब तक 117 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड