देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 288 नए मरीज सामने आए, 11 और संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में शुक्रवार को 288 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। वहीं, 11 और कोविड-19 मरीजों की जान चली गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 23 अक्टूबर उत्तराखंड में शुक्रवार को 288 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। वहीं, 11 और कोविड-19 मरीजों की जान चली गयी।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 288 नए मरीजों के मिलने से प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,796 हो गयी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक ताजा मामलों में से सर्वाधिक 62 उधमसिंह नगर जिले में सामने आए हैं जबकि देहरादून जिले में 44, पौड़ी गढ़वाल में 41 और नैनीताल में 33 लोगें के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 11 और कोविड-19 मरीजों की जान चली गयी। इसके साथ ही महामारी से अब तक प्रदेश में कुल 979 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 518 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए। अब तक कुल 53,718 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,656 है।

प्रदेश से कोविड-19 के 443 मरीज दूसरे प्रदेशों या विदेश पलायन कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\