देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 286 नए मामले, हरियाणा में छह और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 286 नए मामले सामने आए तथा 10 और मरीजों की मौत हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 31 दिसंबर पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 286 नए मामले सामने आए तथा 10 और मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,522 हो गयी है। अब तक 5,341 लोग कोविड-19 के कारण दम तोड़ चुके हैं।

राज्य में 3685 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में अब तक 1,57,496 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में संक्रमण के 271 नए मामले सामने आए जबकि छह संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 2,62,325 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 2,905 लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राज्य में फिलहाल 3,567 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 2,55,853 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\