देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 285 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 285 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या रविवार को 12,148 हो गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, नौ अगस्त छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 285 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या रविवार को 12,148 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत होने से राज्य में अब तक 96 लोगों की जान महामारी से जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Atma Nirbhar Bharat Saptah: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को करेंगे 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' का शुभारंभ.

उन्होंने बताया कि ठीक होने के बाद 227 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी ।

राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 3243 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 8809 संक्रमित ठीक हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों हुबली में रेलवे संग्रहालय का उद्घाटन: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि रायपुर जिले से सबसे ज्यादा 101 मामले सामने आए । इसके अलावा दुर्ग से 37, बिलासपुर से 30, कांकेर से 24 बलरामपुर से 11 मामले आए । कुछ अन्य जिलों से भी संक्रमण के मामले आए ।

राज्य में रायपुर जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 4088 मामले आए हैं । यहां पर 45 मरीजों की मौत हुई है ।

राज्य में अब तक 3,71,706 जांच हो चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\