देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,840 नए मामले, 20 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2,840 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 5,21,988 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 20 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2,840 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 5,21,988 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को मीडिया को ताजा आंकड़ों से अवगत कराया।

यह भी पढ़े | Fake News: मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में लगा कर्फ्यू? जानें इस दावे के साथ वायरल हो रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान के वीडियो की सच्चाई.

उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,840 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्‍य में इस समय 23,357 लोगों का उपचार चल रहा है और बीमारी को मात देने वालों की संख्‍या 4,91,131 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में 10,395 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 2,167 लोगों का निजी अस्पतालों में तथा शेष अन्य का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Delhi: राजधानी दिल्ली में 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी में होटल और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई.

उन्‍होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 और रोगियों की मौत होने के बाद अब तक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,500 हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव ने कहा कि राज्‍य में अब मरीजों के ठीक होने की दर 94.08 प्रतिशत हो गई है।

प्रसाद ने दिल्‍ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान