मुंबई में रेमडेसिविर की 284 शीशियां बरामद, दो गिरफ्तार

मुंबई में रेमडेसिविर इंजेक्शन की 280 से अधिक शीशियां कथित तौर पर बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, नौ अप्रैल: मुंबई में रेमडेसिविर इंजेक्शन की 280 से अधिक शीशियां कथित तौर पर बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

गौरतलब है कि रेमडेसिविर का इस्तेमाल कोविड-19 के उपचार के लिए किया जाता है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की ‘एक्स’ इकाई ने बृहस्पतिवार शाम को अंधेरी (पूर्व) से सरफराज हुसैन को गिरफ्तार किया और उसके पास से इंजेक्शन की 12 शीशी बरामद की. COVID-19 Spike: मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले, 35 और मरीजों की मौत.

हुसैन से की गई पूछताछ के आधार पर ‘एक्स’ इकाई का दल एक फार्मा कंपनी के गोदाम में पहुंचा जहां छापेमारी के बाद 272 शीशियां बरामद की गईं जिनकी कीमत 13.05 लाख रुपये बताई जा रही है.

अधिकारी ने कहा, “पहले गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कहा कि फार्मा कंपनी के मालिक ने उसे 12 शीशियां दी थीं और 8,000 रुपये प्रति शीशी की दर से बाजार में बेचने को कहा था. फार्मा कंपनी के मालिक जावेद रहमान अख्तर (46) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.” अधिकारी ने बताया कि दोनों पर अंधेरी पुलिस थाने में कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\