देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस से 2,817 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि, 19 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को 2,817 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कोविड-19 के 8,89,490 मरीज सामने आ चुके है।

चेन्नई, एक अप्रैल तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को 2,817 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कोविड-19 के 8,89,490 मरीज सामने आ चुके है।

नए मामलों में से एक हजार से अधिक अकेले राजधानी चेन्नई में आए हैं।

वहीं, इस अवधि में 19 और मरीजों की मौत होने के साथ महामारी से तमिलनाडु में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,738 हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,043 हो गई है।

वहीं, 1,634 मरीज आज संक्रमण मुक्त हुए, जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 8,59,709 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, चेन्नई महानगर में बृहस्पतिवार को 1,083 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि छह और मरीजों की यहां मौत हुई।

चेन्नई में कोविड-19 के अबतक 2,50,000 मामले आ चुके हैं जिनमें से 6,695 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को चेन्नई में 589 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जिन्हें मिलाकर महानगर में 2,39,056 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 4,249 मरीजों की जान गई है।

तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को जिन 19 लोगों की मौत हुई उनमें से 16 अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

बुलेटिन के मुताबिक चेन्नई के अलावा कोयंबटूर में 280, चेंगलपट्टू में 258, तिरुवल्लूर में 158 और तंजावुर में 113 नए मामले आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड