देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 28 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 38,595 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 15 जनवरी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 38,595 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चार क्षेत्रों-पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में कहीं भी कोई नई मौत नहीं हुई।

केंद्रशासित प्रदेश में इस महामारी में मरने वाले लोगों की संख्या 640 है।

मोहन कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 1,691 नमूनों की जांच के बाद 28 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 294 है, जबकि अब तक 37,661 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 38,595 हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 32 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\