देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 28 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2,368 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 28 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 2,052 नये मामले भी सामने आये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 25 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 28 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 2,052 नये मामले भी सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 28 और मरीजों की मौत हो जाने से प्रदेश में कुल मृतक संख्या बढ़कर 6,882 हो गई है।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: इलेक्शन वॉच और एडीआर के आंकड़ों में यह खुलासा, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 23 प्रतिशत उम्मीदवार हैं करोड़पति.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 2,052 नये मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 2,368 लोग इस रोग से उबरे भी हैं। प्रदेश में अभी कोविड-19 के 27,317 मरीज इलाजरत हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 4,36,071 मरीज पूरी तरह इस रोग से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस रोग से उबरने री दर अब 92.70 प्रतिशत हो गयी है। प्रदेश में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर 1.46 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है।

यह भी पढ़े | भारत में वायु प्रदूषण पर डोनाल्‍ड के बयान पर अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अपनी नाकामियों पर उन्होंने लाख उठायी दीवार फिर भी दोस्त ने कहा इनकी हवा है खराब.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 1,17,431 नमूनों की जांच की गई।

प्रसाद ने आगामी त्योहारी मौसम में लोगों को बहुत सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश में संक्रमण को और नियंत्रित करना होगा तथा लोगों को और ज्यादा सावधान रहना होगा।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\