देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 27971 नये मामले, 61 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 27,971 नए मामले सामने आये जिनमें 85 ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। साथ ही संक्रमण से 61 और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

मुंबई, 29 जनवरी महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 27,971 नए मामले सामने आये जिनमें 85 ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। साथ ही संक्रमण से 61 और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

राज्य में कोविड-19 के 27,971 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 76,83,525 हो गई जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,522 हो गई।

विभाग ने कहा कि 50,142 और मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर छुट्टी दे दी गई जिससे महाराष्ट्र में अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 72,92,791 हो गई है।

विभाग के अनुसार राज्य में 2,44,344 उपचाराधीन मामले हैं।

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर अब 94.91 प्रतिशत है। विभाग ने कहा कि 85 नए ओमीक्रोन मामलों में से 44 पुणे शहर से, 39 मुंबई से और एक-एक पुणे ग्रामीण और अकोला से सामने आये।

विभाग ने बताया कि पुणे शहर में कोविड-19 के 5,386 नए मामले, नागपुर शहर में 2,060, पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप में 2,492, नासिक शहर में 1,411 और मुंबई में 1,411 नये मामले सामने आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज