देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 2,797 नये मामले, संक्रमण से 40 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,797 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई, 17 फरवरी महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,797 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 6,383 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 78,53,291 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 1,43,532 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

उसमें बताया गया है कि बुधवार को राज्य में संक्रमण के 2,748 मामले आए थे जबकि कोविड से 41 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल कोविड के 23,816 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हालांकि, बुलेटिन में इसका जिक्र नहीं था कि राज्य में कितने लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं। हालांकि उसमें बताया गया है, ‘‘राज्य में (अभी तक) कुल 4,456 लोगों के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें से 3,455 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।’’

मुंबई में आज कोविड के 259 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है, वहीं पुणे में 450 नये मामले आए हैं और कोविड से तीन लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\