देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 273 नए मामले सामने आए, नौ और लोगों की मौत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में सोमवार को कोविड-19 के 273 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 23,191 पहुंच गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 21 सितंबर पुडुचेरी में सोमवार को कोविड-19 के 273 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 23,191 पहुंच गए।

स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 24 घंटों में तीन महिलाओं सहित नौ और लोगों ने वायरल संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | Earn Money by Keeping Gold in Bank: घर में रखे सोने से ऐसे करें कमाई, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से मिलेगा फायदा.

उन्होंने बताया कि 3,783 नमूनों की जांच की गई, जिनमें संक्रमण के 273 नये मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 23,191 है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out in Exchange Building: मुंबई के एक्सचेंज ब‍िल्ड‍िंग में लगी आग, यहीं है NCB का ऑफिस.

मंत्री ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 1,40,107 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राव ने कहा कि सोमवार को मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 77.9 प्रतिशत दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 509 मरीज ठीक गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई।

राव ने कहा कि अब तक कुल 23,191 मामले आ चुके हैं जबकि 4,659 मरीजों का इलाज चल रहा है और 18,065 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 467 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नमूनों की जांच की संख्या बढ़ाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट