खेल की खबरें | श्रीलंका के तीन विकेट पर 262 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंच के समय श्रीलंका के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल क्रमश: 49 और 29 रन बनाकर क्रीज पर थे। ये दोनों पूर्व कप्तान चौथे विकेट के लिए अब तक 76 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

लंच के समय श्रीलंका के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल क्रमश: 49 और 29 रन बनाकर क्रीज पर थे। ये दोनों पूर्व कप्तान चौथे विकेट के लिए अब तक 76 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे जिससे श्रीलंका की टीम अब भी 102 रन पीछे है।

श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 184 रन से की।

आफ स्पिनर नाथन लियोन ने दिन के तीसरे ही ओवर में कुसाल मेंडिस को पगबाधा किया जिन्होंने 161 गेंद में नौ चौकों की मदद से 85 रन बनाए। वह अपने कल के स्कोर में सिर्फ एक रन जोड़ पाए।

लियोन ने सुबह के सत्र में बल्लेबाजों को सबसे अधिक परेशान किया लेकिन चांदीमल ने उनके खिलाफ जोखिम उठाते हुए शॉट खेले। चांदीमल ने इस आफ स्पिनर पर कवर ड्राइव से चौका और फिर अगली गेंद पर लांग आफ के ऊपर से छक्का जड़ा।

स्पिनरों के इसके बाद सफलता दिलाने में नाकाम रहने पर आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 85वें ओवर में दूसरी नई गेंद ली लेकिन मैथ्यूज और चांदीमल ने मेहमान टीम के गेंदबाजों को लंच तक सफलता से महरूम रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड