देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 261 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 261 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,186 हो गई।

पुडुचेरी, 25 जून पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 261 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,186 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नए मामलों में से 225 पुडुचेरी क्षेत्र, 20 कराईकल, माहे तथा यानम में आठ-आठ मामले सामने आए। 8185 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच करने के बाद ये 261 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी के चार और कराईकल के एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 1,739 हो गई। इनमें से तीन लोगों को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। पिछले 24 घंटे में 363 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,11,477 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 2,970 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। विभाग ने अभी तक 12.67 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 3.19 प्रतिशत है।

केन्द्र शासित प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 95.95 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत था।

उन्होंने बताया कि अब तक 37,085 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,855 कर्मियों को टीका लग चुका है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 3,36,957 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\