देश की खबरें | 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा चुनाव से पहले दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को पांच महिलाओं और तीन किशोरों सहित कुल 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, 15 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को पांच महिलाओं और तीन किशोरों सहित कुल 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में जोगा मुचाकी प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की 'कोराजगुड़ा पंचायत जनताना सरकार' का प्रमुख था और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है।

राय ने कहा, "नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिया। वे दक्षिण बस्तर में माओवादियों की किस्टाराम, भैरमगढ़, मलांगीर और कटेकल्याण क्षेत्र समितियों का हिस्सा थे।"

उन्होंने बताया कि नक्सली पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोन वर्राटू' से प्रभावित हैं तथा माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हैं।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "इन माओवादियों को सड़कें खोदने, सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए पेड़ गिराने और नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पोस्टर और बैनर लगाने का काम सौंपा गया था। उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।"

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले 26 नक्सलियों में पांच महिलाएं और दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, तीनों की उम्र 17 साल है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही, जून 2020 में शुरू किए गए पुलिस के 'लोन वर्राटू' (अपने घर/गाँव वापस लौटो) अभियान के तहत अब तक जिले में 717 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं, जिनमें से 176 के सिर पर नकद इनाम है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\