देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2583, तमिलनाडु में 1661 और कर्नाटक में 677 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,583, तमिलनाडु में 1661, कर्नाटक में 677 जबकि हरियाणा में 13 नये मामले सामने आये । संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मुंबई: चेन्नई, 20 सितंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,583, तमिलनाडु में 1661, कर्नाटक में 677 जबकि हरियाणा में 13 नये मामले सामने आये । संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ फरवरी के बाद से सबसे कम मामले सामने आये। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में सोमवार को 2583 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 28 लोगों की मौत हो गयी ।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 65,24,498 और 1,38,546 पर पहुंच गयी है । प्रदेश में अब तक 63,40,723 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 41,672 है ।

इसी प्रकार, तमिलनाडु सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1661 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 23 लोगों की मौत हो गयी ।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 26,47,041 और 35,360 हो गई है ।

उन्होंने बताया कि 1623 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,94,697 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार तक 16,969 मरीज उपचाराधीन थे ।

इस बीच, कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 677 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसके बाद संक्रमितों एवं मृतकों की संख्या क्रमश: 29,68,543 और 37,627 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 1,678 लेागों के ठीक होने के बाद संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 29,16,530 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में 14,358 मरीज उपचाराधीन हैं ।

दूसरी ओर, हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,70,746 पर पहुंच गयी है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मरने वालों की संख्या 9,808 पर स्थिर है।

इसमें कहा गया है कि अब तक प्रदेश में 7,60,598 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी