देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 258 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 258 नए मामले आए और मंडी तथा सिरमौर जिलों में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गयी।

शिमला, आठ अप्रैल हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 258 नए मामले आए और मंडी तथा सिरमौर जिलों में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,807 है।

मंडी जिले में 63 वर्षीय व्यक्ति और सिरमौर जिले में ₨68 वर्षीय महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गयी जिससे राज्य में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,200 हो गयी है।

मंडी में शुक्रवार को 19 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत हो गयी थी।

अभी तक कोविड-19 के कारण सबसे अधिक मौत कांगड़ा (1,268) में हुई है। इसके बाद शिमला में 730, मंडी में 518, सोलन में 341, हमीरपुर में 333, ऊना में 283, सिरमौर में 228, चंबा में 179, कुल्लू में 164, बिलासपुर में 97, किन्नौर में 41 तथा लाहौल और स्पीति में 18 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय राज्य में साप्ताहिक संक्रमण दर 6.6 प्रतिशत दर्ज की गयी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने शुक्रवार को कहा था कि एक दिन में कोविड-19 का पता लगाने के लिए करीब 5,000 नमूनों की जांच की जा रही है और अस्पताल में भर्ती होने की दर 0.9 प्रतिशत है।

केंद्र के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार स्थिति पर नियमित आधार पर नजर रख रही है।

शांडिल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। हालांकि, उन्होंने सतर्कता बरतने और कोविड अनुकूल व्यवहार करने की अपील की।

उन्होंने केंद्र से कोविड-19 रोधी टीकों की आपूर्ति करने का भी अनुरोध किया ताकि लोगों को एहतियाती खुराक दी जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका