देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,515 नए मामले आये सामने, 35 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,515 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,48,802 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ फरवरी महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,515 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,48,802 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि 35 और मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 51,360 हो गई है। राज्य में इस महामारी से मृत्युदर 2.51 फीसद है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 2,554 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। महाराष्ट्र में अब तक 19,61,525 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने की दर 95.74 फीसद है।

विभाग के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 34,640 मरीजों का उपचार चल रहा है।

मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 375 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,12,655 हो गई है।

विभाग ने कहा कि मुंबई में तीन और मरीजों की मौत हो जाने पर इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,398 हो गई है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक 1,50,58,995 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\