देश की खबरें | दिल्ली में 25 से 30 प्रतिशत मामले भीड़ भाड़ वाले स्थानों से सामने आ रहे हैं : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये तेजी से परीक्षण कर रही है और दैनिक आधार पर जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें से 25 से 30 फीसदी मामले बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों से आ रहे हैं । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली सरकार कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये तेजी से परीक्षण कर रही है और दैनिक आधार पर जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें से 25 से 30 फीसदी मामले बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों से आ रहे हैं । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

जैन ने कहा कि ऐसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों में एक व्यक्ति 50 लोगों को संक्रमित कर सकता है ।

यह भी पढ़े | Delhi Pollution: प्रदुषण को लेकर सख्त दिल्ली सरकार, गोपाल राय बोले-पटाखे जलाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर एयर एक्ट के तहत एफआईआर होगी दर्ज.

पिछले कुछ दिनों में ​दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं । राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नये मामले सामने आये थे । इसके बाद यहां संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,38,529 हो गयी थी ।

जैन ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली सरकार ताबड़तोड़ जांच कर रही है। अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों एवं रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लक्षित जांच किये जा रहे हैं ।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदुषण को लेकर एक्शन मोड़ में केजरीवाल सरकार, गोपाल राय ने राजघाट पहुंचकर लिया इंतजामों का जायजा.

उन्होंने बताया, ''जिनकी जांच की जा रही है, उनमें से 25 से 30 प्रतिशत मामले भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर किये जा रहे लक्षित जांच से सामने आ रहे हैं ।''

जैन ने कहा, ''ऐसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एक व्यक्ति करीब 50 लोगों को संक्रमित कर सकता है ।''

बाद में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंत्री के कहने का मतलब यह था कि संक्रमण के जितने मामले रोज सामने आ रहे हैं उनमें से 25-30 फीसदी मामले भीड़ भाड़ वाले स्थानों से मिल रहे हैं ।

राष्ट्रीय राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी वृद्धि हुयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निषिद्ध क्षेत्र की संख्या रविवार को अब बढ़ कर 3,878 हो गयी है जो शनिवार को 3,857 थी ।

दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमित 41,857 मरीज उपचाराधीन हैं ।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी