देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 25 किलोग्राम विस्फोटक बरामद, एक नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नक्सल प्रभावित जिले में विस्फोटकों का परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग किशोर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), 16 अगस्त नक्सल प्रभावित जिले में विस्फोटकों का परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग किशोर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में विस्फोटकों का परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने सुभाष कुमार कड़ती (21), मनोज कुमार ओयाम (18), रमेश कुमार ओयाम (18) और एक नाबालिग किशोर को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि चारों के कब्जे से 25 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में विस्फोटकों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने दंतेवाड़ा के एक बस स्टैण्ड से चारों को पकड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि चारों की तलाशी के दौरान सुभाष के पास से तीन विस्फोटक स्ट्रीक, एक टिफिन और दैनिक उपयोग का सामान मिला। उन्होंने बताया कि वहीं मनोज के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 21,350 रुपए नकद, दो विस्फोटक स्ट्रीक और दैनिक उपयोग का सामान मिला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमेश ओयाम के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 35,650 रुपए नकद, दो विस्फोटक स्ट्रीक और एक टिफिन बरामद हुआ है। वहीं, नाबालिग किशोर के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 27 हजार रुपए नकद, दो विस्फोटक स्ट्रीक और दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रमेश बेचापाल पंचायत का मिलिशिया सदस्य है जबकि मनोज बेचापाल चेतना नाट्य मंडली का और सुभाष मिरतुर डीकेएमएस का सदस्य है। सभी करीब तीन साल से नक्सली संगठन से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सली यह विस्फोटक हैदराबाद से लेकर आए थे और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन नक्सलियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और नाबालिग किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड