देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 248 नए मामले आए, पांच और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मंगलवार को कोविड-19 के 248 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,76,767 हो गए, जबकि बीमारी के कारण पांच और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,712 हो गई।

चंडीगढ़, 16 फरवरी पंजाब में मंगलवार को कोविड-19 के 248 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,76,767 हो गए, जबकि बीमारी के कारण पांच और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,712 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,401 रोगियों का उपचार चल रहा है।

ताजा मामलों में, लुधियाना से 46, एसबीएस नगर से 43 और जालंधर से 38 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में 198 और कोविड-19 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,68,654 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि छह गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 81 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

राज्य में अब तक कुल 47,55,811 नमूनों की जांच हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू