देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 243 नए मामले आए, एक और मौत हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में रविवार को 59 बच्चों सहित 243 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 21,246 हो गए, जबकि संक्रमण से एक और मौत होने के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 95 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आइजोल, चार जुलाई मिजोरम में रविवार को 59 बच्चों सहित 243 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 21,246 हो गए, जबकि संक्रमण से एक और मौत होने के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 95 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आइजोल में सबसे ज्यादा 152 मामले आए, इसके बाद लुंगलेई में 41 और कोलासिब में 30 मामले आए हैं।
राज्य में अब 3,897 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि पिछले 24 घंटों में 355 और मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में अब तक 17,254 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
राज्य में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर 81.21 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य ने अब तक कोविड-19 के लिए 5 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में हुई 3,596 जांच शामिल हैं।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने कहा कि अब तक 5.34 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 60,399 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)