विदेश की खबरें | पाकिस्तान में मार्च के मुकाबले अप्रैल में आतंकवादी हमलों में 24 प्रतिशत वृद्धि : पीआईसीएसएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में इस साल मार्च की तुलना में अप्रैल में आतंकवादी हमलों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। एक संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इस्लामाबाद, पांच मई पाकिस्तान में इस साल मार्च की तुलना में अप्रैल में आतंकवादी हमलों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। एक संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान संघर्ष एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (पीआईसीएसएस) ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अप्रैल में आतंकवादियों ने 34 हमले किये, जिनमें 34 सुरक्षा कर्मियों समेत कुल 55 लोगों की मौत हुई। इन हमलों में मारे गए लोगों में 13 आम नागरिक जबकि आठ आतंकवादी भी शामिल हैं। इसके अलावा इन हमलों में कुल 25 लोग घायल हुए, जिनमें 11 सुरक्षाकर्मी और 14 आम नागरिक थे।

पीआईसीएसएस के अनुसार, मार्च 2022 में पाकिस्तान में कुल 26 आतंकवादी हमले हुए थे, जिनमें 115 लोगों की मौत हुई और 288 लोग घायल हुए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ज्यादातर हमले तत्कालीन संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों (एफएटीए) या कबायली क्षेत्र में हुए। इसके बाद मुख्य खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत रहे।

पीआईसीएसएस के अनुसार, तत्कालीन एफएटीए में 16 आतंकवादी हमले दर्ज किए गए जिनमें 21 सुरक्षाकर्मी, सात आतंकवादी और तीन नागरिकों समेत 31 लोग मारे गए। इन हमलों में छह सुरक्षाकर्मी और चार नागरिक घायल हो गए ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने 10 हमले किए, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी और पांच नागरिक मारे गए। इन हमलों में तीन नागरिक और इतने ही सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

बलूचिस्तान में हुए चार आतंकवादी हमलों में एक सुरक्षा अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक सुरक्षा अधिकारी और चार नागरिक घायल हो गए।

सिंध में चार आतंकवादी हमले हुए, जिनमें चार नागरिक और एक आतंकवादी मारा गया। कराची में हुए हमलों में, कराची विश्वविद्यालय में चीनी शिक्षकों को ले जा रही वैन पर हुआ आत्मघाती हमला भी शामिल है।

पंजाब में अप्रैल में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने 22 बार आतकंवादियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 27 आतंकवादी मारे गए। ज्यादातर गिरफ्तारियां पंजाब में हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू