देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 2385 नए मामले, 60 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2385 और मरीजों की पुष्टि हुई तथा 60 और मरीजों की मौत हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2385 और मरीजों की पुष्टि हुई तथा 60 और मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले 60.03 के लाख के पार चले गए हैं जबकि मृतक संख्या 9934 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर नेता एसपी और आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल.

अधिकारियों ने बताया कि 71,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है और संक्रमित होने की दर 3.33 प्रतिशत है।

बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले 71,679 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें 31,724 आरटी-पीसीआर जांचें शामिल हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार का आदेश, राज्य कर्मचारी ऑफिस में जींस या टी-शर्ट पहनकर न आएं.

शहर में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18,676 हो गई है जो एक दिन पहले 18,753 थी।

बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 6,03,535 पहुंच गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड