खेल की खबरें | इर्वी के शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट पर 238 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इर्वी ने 108 रन बनाये। उन्होंने कप्तान डीन एल्गर (41) के साथ पहले विकेट के लिये 111 और एडेन मार्कराम (42) के साथ दूसरे विकेट की 88 रन की उपयोगी साझेदारियां की।

अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इर्वी ने 108 रन बनाये। उन्होंने कप्तान डीन एल्गर (41) के साथ पहले विकेट के लिये 111 और एडेन मार्कराम (42) के साथ दूसरे विकेट की 88 रन की उपयोगी साझेदारियां की।

दक्षिण अफ्रीका ने दिन के अंतिम क्षणों में तीन गेंद के अंदर इर्वी और मार्कराम के विकेट गंवाये जिसके बाद तेम्बा बावुमा (नाबाद 22) और रासी वान डर डुसेन (नाबाद 13) ने आगे कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में इसी मैदान पर 95 और 111 रन पर आउट हो गया था और उसे इस मैच में पारी और 276 रन से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बावजूद एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने डटकर बल्लेबाजी की तथा एल्गर और इर्वी ने अपनी टीम की तरफ से पिछले 34 टेस्ट मैचों में पहले विकेट के लिये पहली शतकीय साझेदारी की।

इर्वी ने लंच से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और चाय के विश्राम से पहले उन्होंने अपना शतक पूरा कर दिया था।

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी, मैट हेनरी और नील वैगनर ने एक - एक विकेट लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\