देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 233 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में 62 बच्चों समेत 233 और लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,324 हो गयी जबकि दो और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 91 पर पहुंच गयी।

आइजोल, 27 जून मिजोरम में 62 बच्चों समेत 233 और लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,324 हो गयी जबकि दो और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 91 पर पहुंच गयी।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आइजोल जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 127 नए मामले आए और इसके बाद कोलासिब में 41 तथा लुंगलेई में 15 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि केवल पांच मरीजों ने यात्रा की थी जबकि 228 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में कोविड-19 के 4,370 मरीज उपचाराधीन है जबकि 14,863 लोग अब तक इस संक्रमण से उबर चुके हैं जिनमें से 309 लोग शनिवार को संक्रमण मुक्त हुए।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76.91 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.47 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 4.76 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि भी तक 4.9 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू