खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के पांच विकेट पर 232 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कराची में ड्रॉ रहे टेस्ट की टीम में एकमात्र बदलाव के रूप में शामिल किये गए तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी सत्र में 36 रन देकर दो विकेट लिये ।

कराची में ड्रॉ रहे टेस्ट की टीम में एकमात्र बदलाव के रूप में शामिल किये गए तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी सत्र में 36 रन देकर दो विकेट लिये ।

पहले दिन खराब रोशनी के कारण दो ओवर बाकी रहते खेल रोके जाने पर कैमरन ग्रीन 20 और एलेक्स कारी आठ रन बनाकर खेल रहे थे ।

कराची में 160 और 44 नाबाद और पहले टेस्टमें 97 रन बनाने वाले ख्वाजा 91 के स्कोर पर आउट हुए जब बाबर आजम ने स्लिप में एक हाथ से उनका शानदार कैच लपका । ख्वाजा ने करीब साढे पांच घंटे बल्लेबाजी करके 219 गेंदों का सामना किया । उनकी पारी का अंत स्पिनर साजिद खान ने किया ।

वहीं नसीम ने स्टीव स्मिथ (59) को पगबाधा आउट किया और ट्रेविस हेड (26) को भी पवेलियन भेजा । स्मिथ ने 169 गेंद की अपनी पारी में छह चौके जड़े । हेड को सात के स्कोर पर जीवनदान मिला था जब साजिद उनका रिटर्न कैच नहीं लपक सके थे लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाये ।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन अफरीदी ने तीसरे ओवर में पहले डेविड वार्नर (सात) को पगबाधा आउट किया और फिर मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। आस्ट्रेलिया ने दो विकेट तीसरे ओवर में आठ रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद स्मिथ और ख्वाजा ने पारी को संभाला ।

ख्वाजा ने रावलपिंडी और कराची में ड्रॉ रहे दो मैचों में 97, 160 और नाबाद 44 रन बनाये । यहां भी धीमी और कम उछाल वाली पिच पर वह पहले दो सत्र में पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भारी पड़े ।

पाकिस्तान ने दोनों बल्लेबाजों को आउट करने के मौके गंवाये । इससे पहले शाहीन शाह अफरीदी के दूसरे ओवर में आस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिये थे । कप्तान बाबर आजम ने स्लिप में ख्वाजा का कैच छोड़ा जबकि बायें हाथ के स्पिनर नोमान अली ने अपनी ही गेंद पर स्मिथ का कैच टपकाया ।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर 2009 में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमले के बाद पहला टेस्ट हो रहा है ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’