जर्मनी में एमबीए कर रहा 23 वर्षीय युवक लापता, परिवार ने मदद के लिए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुहार लगाई

जर्मनी की एक झील में लापता हुए 23 वर्षीय युवक के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री राजेश धर्माणी से गुहार लगायी कि वह हरसंभव मदद के लिए जर्मन सरकार से संपर्क करने की विदेश मंत्रालय से अपील करें. बिलासपुर जिले के कंदरौर कस्वा क्षेत्र के रहने वाले आर्यन 2024 से जर्मनी के म्यूनिख में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे.

(Photo Credits FB)

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 19 जून : जर्मनी की एक झील में लापता हुए 23 वर्षीय युवक के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री राजेश धर्माणी से गुहार लगायी कि वह हरसंभव मदद के लिए जर्मन सरकार से संपर्क करने की विदेश मंत्रालय से अपील करें. बिलासपुर जिले के कंदरौर कस्वा क्षेत्र के रहने वाले आर्यन 2024 से जर्मनी के म्यूनिख में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे.

आर्यन के पिता विचित्र सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें रविवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि उनका बेटा लापता हो गया है. उन्हें बताया गया कि उस दिन दोपहर करीब 1:30 बजे आर्यन झील में तैरने गया था, जहां उसके डूब जाने की आशंका है. जर्मनी में रहने वाले उनके परिचितों के अनुसार आर्यन एक कुशल तैराक था, लेकिन उसके डूबने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि अभी तक न तो उसका शव मिला है और न ही उसके बारे में कोई सुराग मिला है. माता-पिता ने बताया कि जब से यह खबर आई है, वे बहुत दुखी हैं, क्योंकि आर्यन उनका इकलौता बेटा है. यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री दौरा: शुक्रवार को भुवनेश्वर में सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी

चंदेल ने बताया कि चार दिन पहले फादर्स डे के दिन जब आर्यन अपने दोस्तों के साथ झील के किनारे घूमने गया था तब उसने उन्हें फोन किया था. उसने अपने चाचा को भी फोन करके उस दिन की शुभकामनाएं दी थीं. संपर्क करने पर एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लापता छात्र को ढूंढने के प्रयास जारी हैं और इस संबंध में विदेश मंत्रालय की मदद ली जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट