मुंबई में ऑरकेस्ट्रा बार में छापेमारी में 23 गिरफ्तार, 13 महिलाओं को बचाया गया

मुंबई के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में कथित रूप से अवैध तरीके से चलाये जा रहे ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 महिलाओं को वहां से बचा लिया है । पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी .

प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

मुंबई के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में कथित रूप से अवैध तरीके से चलाये जा रहे ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 महिलाओं को वहां से बचा लिया है । पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सामाजिक सेवा शाखा ने बार में बृहस्पतिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे छापेमारी की जो पंत नगर में 90 फुट रोड पर स्थित है.

उन्होंने बताया कि महिलायें कथित रूप से बार में डांस रही थीं. अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के बाद वहां से कम से कम 13 महिलाओं को बचा लिया गया जबकि 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार किये गये लोगों में प्रबंधक, कैशियर, सात वेटर और 13 ग्राहक शामिल हैं. यह भी पढ़े: मुंबई: डांस बार पर पुलिस ने मारा छापा, तहखाने से 7 लड़कियों को छुड़ाया गया, 42 लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड विधान समेत अन्य अधिनियमों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने बतायसा कि पुलिस ने मौके से छापेमारी के दौरान कंप्यूटर उपकरण एवं 35,760 रुपये नकद बरामद किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\