महाराष्ट्र में 227 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, तीन की मौत

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पुलिस कर्मियों में नासिक जिले में अधिक संक्रमित स्थान (हॉटस्पॉट) के तौर पर चिह्नित मालेगांव में सुरक्षा के लिए तैनात रिजर्व पुलिस के जवान शामिल हैं।

जमात

मुंबई, एक मई महाराष्ट्र में 30 अधिकारियों सहित 227 पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 66 पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार से शुक्रवार के बीच संक्रमित हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पुलिस कर्मियों में नासिक जिले में अधिक संक्रमित स्थान (हॉटस्पॉट) के तौर पर चिह्नित मालेगांव में सुरक्षा के लिए तैनात रिजर्व पुलिस के जवान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 227 संक्रमित पुलिसकर्मियों में 22 आरक्षी और आठ पुलिस अधिकारी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 172 आरक्षी और 22 अधिकारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हुई है। ये सभी अधिकारी मुंबई के हैं।

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार के पार हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि महामारी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी 24घंटे काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले की 167 घटनाएं सामने आई हैं और इन मामलों में 627 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी अधिकारी के कानूनी आदेश की अवेहलना) के तहत 87,391 मामले दर्ज किए गए हैं और 17,632 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 1,240 मामले गैर कानूनी ढंग से ढुलाई करने के मामले में दर्ज किया है और 50,827 अधिक वाहनों को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में तीन करोड़ दस लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान