देश की खबरें | देश में कोविड-19 संक्रमण के 22,065 नए मामले सामने आए, 354 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में करीब पांच महीने बाद कोविड-19 के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर भी 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर भारत में करीब पांच महीने बाद कोविड-19 के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर भी 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 22,065 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 99,06,165 हो गए। वहीं 354 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,709 हो गई।

यह भी पढ़े | Maharashtra Winter 2020: नासिक, पुणे सहित कई महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में कोहरे की चादर, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट.

आंकड़ों के अनुसार कुल 94,22,636 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर  95.12 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार नौ दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3,39,820 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.43 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | भारत में जुलाई के बाद पहली बार COVID-19 के मामले 22 हजार के करीब, 34 हजार से अधिक हुए ठीक.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 14 दिसम्बर तक 15,55,60,655 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,93,665 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\