देश की खबरें | महाराष्ट्र में अभी तक 22 पुलिसकर्मियों की कोविड-19 से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अभी तक कम से कम 22 पुलिसकर्मियों की जान ले ली है। यह बात एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कही।

जियो

मुंबई, 28 मई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अभी तक कम से कम 22 पुलिसकर्मियों की जान ले ली है। यह बात एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कही।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 130 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। इसके साथ ही संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 2,095 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- शराब का कारोबार और उपभोग मौलिक अधिकार नहीं, विशेष सुविधा देने के बदले में कोरोना शुल्क लगाया.

उन्होंने कहा, ‘‘कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 236 अधिकारी हैं जबकि 1,859 अन्य कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मचारी हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक 75 अधिकारी और 822 कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | नागपुर पुलिस ने 'कुछ कुछ होता है' मीम के साथ लोगों से मास्क पहनने का किया अनुरोध.

अधिकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 254 घटनाएं हुईं और इन मामलों के संबंध में अभी तक 833 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा 40 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों पर भी हमले किये गए।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कम से कम 1,16,670 मामले दर्ज किये हैं जिसमें 23,314 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कम से कम 705 लोगों का पता लगाया है जिन्होंने घर पर पृथक रहने के नियम का उल्लंघन किया। इस आंकड़े में मुम्बई शामिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में पुलिस नियंत्रण कक्षों को कोरोना वायरस महामारी के संबंध में करीब 96,700 कॉल आयीं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अवैध परिवहन के 1,323 अपराध दर्ज किये और 75,813 वाहन जब्त किये हैं। विभिन्न अपराधों के लिए पुलिस द्वारा 5.75 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान