झारखंड में कोरोना के 22 नये मामले सामने आए

नए मामलों में से 20 गढ़वा से हैं एवं एक-एक मामला कोडरमा और रांची से है। राज्य में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 154 तक पहुंच गयी है।

जमात

रांची, आठ मई झारखंड में शुक्रवार देर रात रिम्स से आयी रिपोर्ट में कोरोना वायरस के 22 नए मामलों की पुष्टि हुई। यह किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है।

नए मामलों में से 20 गढ़वा से हैं एवं एक-एक मामला कोडरमा और रांची से है। राज्य में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 154 तक पहुंच गयी है।

राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान:रिम्सः के निदेशक डा. डीके सिंह ने बताया कि रिम्स में किये गये 455 नमूनों की जांच में 434 में संक्रमण नहीं पाये गये लेकिन 21 को कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं रिम्स में मुंबई से निजी टैक्सी से पहुंचा एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज भी भर्ती किया गया जिसकी जांच रिपोर्ट मुंबई से आयी और वह संक्रमित पाया गया।

गिरिडीह के रहने वाले इस श्रमिक ने बताया कि उसके साथ उसी टैक्सी से आये तीन अन्य श्रमिक दरभंगा में अपने गांव चले गये और मुंबई से आयी रिपोर्ट में उनके भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

राज्य में अब तक 74 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और शेष कुल 77 मरीज इलाजरत हैं।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने यह जानकारी दी।

अबतक रांची में कुल 93 लोग कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। इसके अलावा बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और पलामू में संक्रमितों की कुल संख्या क्रमशः तीन और नौ है जबकि धनबाद में दो, सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो, गिरिडीह में एक, गोड्डा और कोडरमा में एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या चार है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या तीन है। इसके अलावा दुमका में दो संक्रमित लोग पाये गये हैं।

राज्य की राजधानी रांची को देश के 129 अन्य जिलों के साथ रेड जोन घोषित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस