देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 22 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,500 हो गई।

पुडुचेरी, एक जनवरी पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,500 हो गई।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 2,086 नमूनों की जांच के बाद 22 नए मामलों का पता चला। इनमें से पुडुचेरी क्षेत्र में 12, कराइकल में आठ और माहे में दो मामले सामने आए। केंद्रशासित प्रदेश में 136 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 33 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि शेष 103 घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम में संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,881 बनी हुई है

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 20,50,045 नमूनों की जांच की है, जिनमें से 17,39,022 नमूने संक्रमित नहीं पाए गए।

निदेशक ने बताया कि लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.05 प्रतिशत है, जबकि मृत्युदर 1.45 प्रतिशत और लोगों के स्वस्थ होने की दर 98.44 प्रतिशत है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में 13 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी गई और अब तक कुल 1,27,483 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विभाग ने अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 13,96,798 खुराक दी हैं जिनमें से 8,35,775 लोगों को पहली और 5,61,023 को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\