देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा में 22 नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जिलों से 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर/सुकमा, 27 फरवरी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जिलों से 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले से 18 और सुकमा जिले से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में 10 नक्सलियों को, बासागुड़ा क्षेत्र में सात नक्सलियों और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद उसूर, बासागुडा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि संयुक्त बल ने इन थाना क्षेत्रों से 18 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र के रावगुड़ा गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों-रवा हड़मा (28), वेट्टी आयता (30), बारसे भीमा (25) और मड़कम कोसा (42) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक, टिफिन बम, डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने इलाके में गश्त के दौरान सुरक्षा बलों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों पर विस्फोटक लगाने की योजना बनाई थी।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सात जिले-बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\