Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पर्वतीय बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक यात्री वाहन के सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

कराची (पाकिस्तान), 8 जून : पाकिस्तान के पर्वतीय बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक यात्री वाहन के सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वाहन चालक किल्ला सैफुल्ला के पास अख्तरजई के पर्वतीय इलाके में 1,572 मीटर की ऊंचाई पर एक तेज घुमावदार मोड़ से गुजरते वक्त वाहन को नियंत्रित करने में विफल रहा.

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, घटना में एक बच्चे समेत 22 लोगों की मौत हो गई. उपायुक्त हाफिज मुहम्मद कासिम ने कहा कि यात्री बस जोब से लोरालिया जा रही थी. उन्होंने बताया, ‘‘वाहन अख्तरजई के पास एक पहाड़ी की चोटी से गिर गया. हमने अब तक 10 शव बरामद किए हैं क्योंकि पहाड़ों में गहरी खाई के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है.’’ आस-पास के अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और बचाव अभियान में मदद के लिए क्वेटा से कई टीम को बुलाया गया है. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत

विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से घायलों के लिए हर संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया.

देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दुर्गम और पर्वतीय इलाकों के कारण हर साल सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी