ताजा खबरें | ओडिशा में छह लोकसभा और 42 विधानसभा क्षेत्रों में 11 बजे तक हुआ 22.64 प्रतिशत मतदान
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओडिशा में शनिवार को चुनाव के अंतिम चरण में छह लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वाह्न 11 बजे तक तक लगभग 22.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 25 मई ओडिशा में शनिवार को चुनाव के अंतिम चरण में छह लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वाह्न 11 बजे तक तक लगभग 22.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बालासोर जिले के नीलगिरी विधानसभा क्षेत्र के ईश्वरपुर में मतदान केंद्र पर कतार में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक मौत हो गई।
वहीं जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के गोप इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया।
मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ इन लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 42 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है।
ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एन बी ढल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ खबरों को छोड़कर अब तक 10,882 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक 99.61 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब 22.64 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि बालासोर में सबसे अधिक 27.66 प्रतिशत मतदान हुआ इसके बाद केंद्रपाड़ा में 24.03, जगतसिंहपुर में 23.01, मयूरभंज में 22.25, भद्रक में 21.50 और जाजपुर में 17.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
ओडिशा में छह संसदीय क्षेत्रों के लिए 66 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 394 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
इस चरण में कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा जिनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक, सरकार के मुख्य सचेतक प्रशांत मुदुली, ओडिशा के छह मंत्री और चार मौजूदा सांसद शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)