विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 218 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 41,833 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 218 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,833 तक पहुंच गई, जिनमें से अधिकतर अन्य देशों से आए श्रमिक हैं।

सिंगापुर, 20 जून सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 218 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,833 तक पहुंच गई, जिनमें से अधिकतर अन्य देशों से आए श्रमिक हैं।

एक दिन पहले ही शहर-राज्य में मॉल, रेस्त्रां और अन्य गैर-जरूरी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को करीब दो महीने से अधिक समय बाद दोबारा खोले जाने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने शुरुआती दैनिक अपडेट में कहा कि 218 नए मामलों में से दो सामुदायिक मामले हैं जबकि बाकी मामले विदेशी श्रमिक आश्रय गृह (डॉर्मिटरी) में रहने वाले लोग हैं, जिन्हें काम करने की अनुमति प्राप्त है।

शुक्रवार को कामकाज शुरू करने के दूसरे चरण के बाद पूरे सिंगापुर में दुकानों, भोजन और शराब की दुकानों आदि को ग्राहकों के लिए दोबारा खोल दिया गया।

यह भी पढ़े | अमेरिका: आतंकवादी समूह से संबंध रखने का दोषी तहव्वुर राणा मुंबई हमलों के आरोपों का करेगा सामना, लॉस एंजिलिस में फिर हुआ गिरफ्तार.

दिन की शुरुआत में बेहद कम लोग नजर आए क्योंकि दुकानदार ऐहतियात के साथ दुकानों पर आ रहे थे। हालांकि, दिन गुजरने के साथ ही मॉल के प्रवेश द्वार और कुछ दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, करीब दो महीने बाद खुले रेस्त्रां लोगों से भरे हुए दिखे क्योंकि लंबे समय से लोग घरों में ही रहने को मजबूर थे।

इस दौरान, रेस्त्रां में एक समूह में केवल पांच लोगों को ही साथ खाना खाने की इजाजत दी गई और मेजों के बीच करीब एक मीटर की दूरी बरकरार रखी गई।

खेल के मैदान और समुद्री किनारे भी लोगों के लिए खोल दिए गए जबकि लाइब्रेरी, संग्रहालय और कैंपिंग साइट फिलहाल बंद ही रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी