देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 215 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 215 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,104 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

ठाणे, दो फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 215 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,104 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिले में कोविड-19 से तीन और मरीजों के मरने की सूचना है। इससे महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,158 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।

संक्रमण से अब तक 2,44,632 मरीज ठीक हुए हैं जिससे स्वस्थ होने की दर 96.27 प्रतिशत हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 3,314 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पास के पालघर जिला प्रशासन से एक अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 45,228 हो गयी है और मरने वालों की संख्या 1,198 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें