देश की खबरें | महाराष्ट्र के पांच जिलों में 24 वर्षों में 21,219 किसानों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती राजस्व संभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में पिछले 24 वर्षों के दौरान 21,219 किसानों ने आत्महत्या की है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

अमरावती, चार अप्रैल महाराष्ट्र के अमरावती राजस्व संभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में पिछले 24 वर्षों के दौरान 21,219 किसानों ने आत्महत्या की है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा अमरावती संभाग के अमरावती, अकोला, बुलढाणा, वाशिम और यवतमाल जिलों में जनवरी 2001 से जनवरी 2025 के बीच हुई मौतों का है। इसमें इस साल जनवरी में 80 किसानों की आत्महत्या भी शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 वर्षों के दौरान अमरावती जिले में 5,395 किसानों ने आत्महत्या की, अकोला जिले में 3,123 किसानों ने, यवतमाल जिले में 6,211 किसानों ने, बुलढाणा जिले में 4,442 किसानों ने और वाशिम जिले में 2,048 किसानों ने आत्महत्या की।

जनवरी 2025 में अमरावती जिले में 10, अकोला में 10, यवतमाल में 34, बुलढाणा में 10 और वाशिम जिले में सात किसानों ने आत्महत्या की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 वर्षों में हुई कुल आत्महत्याओं में से 9,970 मामले सरकारी मुआवजे के लिए पात्र थे, 10,963 अपात्र थे, जबकि 319 मामले जांच के लिए लंबित हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 9,740 मामलों में सहायता दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड