देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जनपद में 21 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अभी तक 8 लोग की मौत हुई है।

जियो

नोएडा, छह जून उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अभी तक 8 लोग की मौत हुई है।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 कि आई जांच रिपोर्ट में 21 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जनपद में अभी तक कुल 591 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से आठ लोग की मौत हुई है। वहीं 382 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो कर घर जा चुके हैं जबकि 209 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।

यह भी पढ़े | बिहार में शनिवर को कोरोना के 86 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद के 12 संवेदनशील जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया है। जिनमें मुख्य रूप से गांव निठारी, गांव सर्फाबाद, गांव हरौला, सेक्टर 8,9, तथा सेक्टर 10 आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े | नोएडा: 13 घंटे तक गर्भवती महिला को लेकर घूमते रहे परिवार के लोग, अस्पतालों के भर्ती न करने से हुई मौत- जांच जारी.

वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिला पुलिस ने आज 218 वाहनों का चालान काटा है जबकि पांच वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में धारा 144 लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट