देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 21 और मरीजों की मौत, 2152 नये संक्रमित मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 21 मरीजों की मौत हुई हैं जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में इस महमारी से कुल 7,718 लोगों की जान जा चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 21 मरीजों की मौत हुई हैं जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में इस महमारी से कुल 7,718 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, इस अवधि में 2,152 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से अबतक पीड़ित हुए मरीजों की कुल संख्या 5,39,899 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के मामले 93.5 लाख हुए.

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को यहां पत्रकारों को कोरोना वायरस से संक्रमण संबंधी ताजा जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि इस समय राज्‍य में 25,243 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 5,06,938 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान, 2 लाख और Farmer पहुंचेंगे दिल्ली.

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में 12,293 संक्रमित गृह पृथकवास में ही रहकर इलाज करा रहे हैं जबकि 2,253 का निजी अस्पतालों में और शेष का सरकारी अस्‍पतालों में उपचार चल रहा है।

प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में 1.74 लाख से नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 1.89 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

उन्‍होंने बताया कि कोविड-19 के प्रावधानों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महामारी अधिनियम 2020 के प्रावधानों को 30 नवंबर 2020 से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दिया गया है और इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है।

प्रसाद ने कहा कि जिन क्षेत्रों से अधिक मामले आ रहे हैं उनको चिह्नित करने के निर्देश दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट