देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड- 19 के 20,903 नए मामले, कुल मामले 6,25,544 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड- 19 के एक दिन में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 6,25,544 हो गए। वहीं 379 और लोगों की जान जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 18,213 हो गई।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारत में कोविड- 19 के एक दिन में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 6,25,544 हो गए। वहीं 379 और लोगों की जान जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 18,213 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 20,903 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक 123 नए कोरोना मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 785: 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में अभी तक 3,79,891 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक मरीज देश के बाहर चला गया है। वहीं 2,27,439 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60 .73 प्रतिशत है।’’

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: सीमा पर चीन से तनातनी के बीच प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे लेह, जवानों का बढ़ाएंगे हौसला.

कुल पुष्ट मामलों मे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार जिन 379 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई, उनमें से सबसे अधिक 125 महाराष्ट्र के थे। दिल्ली के 61, तमिलनाडु के 57, गुजरात तथा कर्नाटक के 19-19, उत्तर प्रदेश के 17, पश्चिम बंगाल के 16, हरियाणा के 11, जम्मू-कश्मीर के 10, राजस्थान के नौ, तेलंगाना तथा मध्य प्रदेश के आठ-आठ, बिहार के सात, आंध्र प्रदेश के पांच, पंजाब के तीन, पुडुचेरी के दो और केरल तथा उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड