देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2069 नये मामले, 43 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,069 नए मामले सामने आए और 43 और रोगियों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

मुंबई, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,069 नए मामले सामने आए और 43 और रोगियों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के 2,069 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,81,677 हो गई जबकि 43 और रोगियों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,39,621 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 3,616 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 64,07,936 हो गई। महाराष्ट्र में अब 30,525 उपचाराधीन मामले हैं। 2,31,099 लोग घर पर पृथकवास में हैं और अन्य 1,131 संस्थागत पृथकवास केंद्रों में हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

सोमवार शाम से 1,16,775 नमूनों की जांच के बाद राज्य में अब तक की गई कोरोना वायरस जांच की संख्या बढ़कर 6,04,20,515 हो गई।

मुंबई में दो रोगियों की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 418 नये मामले सामने आये जिससे राज्य की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,49,459 हो गई। वहीं मुंबई में मृतक संख्या बढ़कर 16,164 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\